25/26 जून 2025 को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा ड्रैगन अंतरिक्ष यान के साथ प्रक्षेपित Axiom-4 Mission (Ax-4), अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर भेजा गया चौथा निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन है। इस मिशन का उद्देश्य निम्न कक्षा (Low Earth Orbit) में निजी अनुसंधान को बढ़ावा देना और वाणिज्यिक अंतरिक्ष पर्यटन को प्रोत्साहित करना है।
एक्सियम स्पेस, ह्यूस्टन, टेक्सास (अमेरिका) में स्थित एक वाणिज्यिक एयरोस्पेस कंपनी है, जो एक्सियम-4 मिशन का आयोजन कर रही है।
Ax-1 से Ax-4 तक की ये सभी मिशनें इतिहास में पहली वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन (Axiom Station) की नींव रखने का कार्य कर रही हैं।
नाम | भूमिका | पृष्ठभूमि | महत्त्व |
---|---|---|---|
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (भारत) | मिशन पायलट | IAF टेस्ट पायलट (2000+ उड़ान घंटे), ISRO के गगनयान दल के सदस्य | 41 वर्षों बाद भारत की वापसी, गगनयान की तैयारी |
पेगी व्हिटसन (अमेरिका) | मिशन कमांडर | NASA की पूर्व अंतरिक्ष यात्री, अमेरिका की सबसे अनुभवी (675 दिन अंतरिक्ष में), Ax-2 की नेता | अनुभव व तकनीकी नेतृत्व |
तिबोर कापू (हंगरी) | मिशन स्पेशलिस्ट | हंगरी के पहले ISS अंतरिक्ष यात्री | हंगरी की अंतरिक्ष उपस्थिति |
स्लावोश उज़नांस्की-विस्निवेस्की (पोलैंड) | मिशन स्पेशलिस्ट | CERN के भौतिक विज्ञानी, ESA के रिज़र्व अंतरिक्ष यात्री | पोलैंड का पहला ISS मिशन, ESA सहयोग बढ़ाना |
Axiom मिशन 4 क्या है?
Axiom मिशन 4 (Ax-4) NASA और SpaceX के सहयोग से किया गया चौथा निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन है जो ISS की ओर प्रक्षेपित किया गया है।
Axiom 4 के लिए नामित भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन हैं?
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को Axiom-4 मिशन के लिए चुना गया है।
Axiom-4 मिशन के पायलट कौन हैं?
Axiom-4 मिशन के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला हैं, जो भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं।
ALSO READ: SDG REPORT 2025
ALSO READ: GLOBAL GENDER GAP INDEX 2025
Similar News
No results available
ResetNo results available
ResetStay updated with our daily newsletter. Get the latest news delivered straight to your inbox.
Connect with us on social media for the latest updates and engaging content. Follow us on Facebook, Twitter, Instagram, and LinkedIn.
© 2024 Khabarin24. All rights reserved. | Designed By : Ankivo